US Student Visa New Rules: भारतीय छात्रों के लिए बड़ा झटका, अमेरिका ने बदले स्टूडेंट वीजा नियम

US Student Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों विदेशी छात्रों के लिए ट्रंप प्रशासन ने वीजा नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। दशकों से लागू Duration of Status (D/S) व्यवस्था खत्म कर दी गई है, जिसके तहत छात्र अपनी पढ़ाई जारी रहने तक अमेरिका में रह सकते थे।

अब F, J और I वीजा धारकों को अधिकतम चार साल तक ही अमेरिका में रहने की अनुमति मिलेगी। पढ़ाई पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए तो अलग से आवेदन करना होगा। इसके साथ ही ग्रेस पीरियड भी 60 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दिया गया है।

US Student Visa Rules

खत्म हुई Duration of Status व्यवस्था

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने विदेशी छात्रों के लिए लागू दशकों पुरानी Duration of Status (D/S) व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब F (स्टूडेंट), J (एक्सचेंज विजिटर) और I (विदेशी मीडिया प्रतिनिधि) वीजा धारकों को अनिश्चितकाल तक अमेरिका में रहने की अनुमति नहीं होगी। नए नियम के तहत उन्हें केवल अपने शैक्षणिक कार्यक्रम की अवधि तक, लेकिन अधिकतम चार वर्षों के लिए ही अमेरिका में रहने की अनुमति मिलेगी। इसके बाद आगे रहने के लिए अलग प्रक्रिया अपनानी होगी।

ये भी पढे़ं: US Visa Rule: Trump ने बढ़ाया भारतीयों का सिरदर्द, वीजा नियमों ला रहे अजीब शर्तें! अप्लाई करने से पहले देख लें

अतिरिक्त समय चाहिए तो करना होगा आवेदन

अगर किसी छात्र की पढ़ाई तय समय में पूरी नहीं होती या उसे रिसर्च, थीसिस या अन्य शैक्षणिक कारणों से अधिक समय चाहिए, तो अब उसे सीधे अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) से Extension of Stay (EOS) के लिए आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया में बायोमेट्रिक जांच, बैकग्राउंड वेरिफिकेशन और फ्रॉड स्क्रीनिंग शामिल होगी। यानी पहले की तुलना में अतिरिक्त समय हासिल करना अब अधिक कठिन और औपचारिक प्रक्रिया के जरिए होगा।

ग्रेस पीरियड भी आधा किया गया

ट्रंप प्रशासन ने पढ़ाई पूरी होने के बाद मिलने वाली राहत अवधि में भी कटौती की है। पहले विदेशी छात्रों को अमेरिका छोड़ने, किसी दूसरे संस्थान में दाखिला लेने या वीजा श्रेणी बदलने के लिए 60 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता था। अब इसे घटाकर सिर्फ 30 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा शैक्षणिक कार्यक्रम बदलने और वीजा से जुड़े अन्य नियमों को भी पहले की तुलना में अधिक सख्त बनाया गया है।

DHS ने क्यों किया नियमों में बदलाव?

DHS का कहना है कि इस बदलाव का मकसद वीजा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना, कथित वीजा दुरुपयोग पर रोक लगाना और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है। विभाग के अनुसार कई विदेशी छात्र लगातार नए-नए कोर्स में दाखिला लेकर वर्षों तक अमेरिका में बने रहते थे। नई व्यवस्था के जरिए सरकार ऐसे मामलों पर बेहतर निगरानी रख सकेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि छात्र पढ़ाई पूरी होने के बाद निर्धारित नियमों का पालन करें।

ये भी पढ़ें: US Visa Rule: Trump ने बढ़ाया भारतीयों का सिरदर्द, वीजा नियमों ला रहे अजीब शर्तें! अप्लाई करने से पहले देख लें

कब से लागू होगा नया नियम?

DHS की ओर से जारी Final Rule फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित होने के 60 दिन बाद प्रभावी होगा। खास बात यह है कि फिलहाल Duration of Status व्यवस्था के तहत अमेरिका में रह रहे विदेशी छात्र भी स्वतः इस नए नियम के दायरे में आ जाएंगे। यानी नियम लागू होने के बाद उनके प्रवास की अधिकतम सीमा भी चार वर्ष मानी जाएगी। ऐसे में अमेरिका में पढ़ाई की योजना बना रहे छात्रों को नए वीजा नियमों को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+