रिक्शा चलाने वाले के पोते ने NEET में पाई सफलता, आदित्य बनेंगे गांव के पहले डॉक्टर!

Aditya NEET Success Story: सपनों की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और धैर्य की जरूरत जरूर होती है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रतनौली गांव के रहने वाले आदित्य ने अपनी मेहनत से अपने और अपने परिवार के सपने को साकार कर लिया है। साधारण परिवार से आने वाले आदित्य ने NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 946 (AIR 946) और कैटेगरी रैंक 295 हासिल की है।

आदित्य की कामयाबी सिर्फ उनके परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व की बात बन गई है। सबसे खास बात यह है कि आदित्य अपने गांव से NEET परीक्षा पास करने वाले पहले स्टूडेंट बन गए हैं। उनकी सफलता यह बताती है कि अगर लक्ष्य तय हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो आर्थिक परेशानियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं।

Aditya NEET Success Story

रिक्शा चलते हैं आदित्य के दादा, पिता करते हैं प्राइवेट जॉब

आदित्य का परिवार बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आता है। उनकी आर्थिक स्थित भी कुछ खास अच्छी नहीं है। उनके दादा सौखी साहनी ने लंबे समय तक रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण किया। वहीं उनके पिता हरेंद्र साहनी निजी नौकरी करके घर का खर्च संभालते हैं। सीमित आमदनी के बावजूद परिवार ने हमेशा आदित्य की पढ़ाई को प्राथमिकता दी और हर संभव सहयोग किया।

ये भी पढ़ें: 'Re-NEET सबके हक में, बड़ा मौका बनकर आई', NEET में 99.99 पर्सेंटाइल लाने वाले आर्यमन ने कह दी बड़ी बात!

आदित्य ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से की। इसके बाद बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास किया और आरडीएस कॉलेज से इंटरमीडिएट में 87 प्रतिशत अंक हासिल किए। नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लगातार प्रैक्टिस के दम पर उन्होंने देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक NEET UG 2026 में शानदार रैंक हासिल की।

गांव का पहला NEET क्वालीफाई छात्र

आदित्य की सफलता ने रतनौली गांव के लिए नया इतिहास बनाया है। वह गांव के पहले छात्र हैं जिन्होंने NEET परीक्षा पास की है। उनकी उपलब्धि के बाद गांव के कई छात्र अब मेडिकल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित हो रहे हैं। आदित्य के दादा सौखी साहनी ने कहा कि यह सिर्फ उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गांव की खुशी है। उन्होंने बताया कि परिवार को हमेशा भरोसा था कि आदित्य की मेहनत एक दिन जरूर रंग लाएगी। अब उनकी सफलता से गांव के बच्चों में भी बड़े सपने देखने का हौसला बढ़ा है।

मुजफ्फरपुर के दूसरे छात्रों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

NEET UG 2026 में मुजफ्फरपुर के कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आदित्य के अलावा सुमित सर्राफ ने AIR 6013 हासिल की। तन्नू ने 587 अंक प्राप्त किए। आकाश कुमार ने 608 अंक के साथ AIR 7637 और EWS रैंक 821 हासिल की। दिव्य चेतन ने 633 अंक के साथ AIR 3135 और EWS रैंक 284 प्राप्त की। वहीं आर्य प्रकाश ने 646 अंक हासिल कर AIR 1701 पाई, जबकि कौस्तुभ ने AIR 11014 हासिल की।

राष्ट्रीय मेरिट लिस्ट में भी चमका बिहार

इस साल NEET UG 2026 की राष्ट्रीय मेरिट लिस्ट में भी बिहार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयुष भालोटिया ने AIR 4, रिया रंजन ने AIR 6, रवि कांत दिवाकर ने AIR 55 और आदित्य कुमार ने AIR 73 हासिल कर टॉप-100 में जगह बनाई। इन छात्रों की सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि बिहार के युवा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: NEET UG परीक्षा देने वाले घटे, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कटऑफ! री-एग्जाम की वजह से बढ़े क्वालीफाइंग मार्क्स?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+