महिला मित्र को फ्लैट पर बुलाकर की जबरदस्ती, विरोध करने पर हत्या कर 18वीं मंजिल से फेंकी लाश

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एवीजी हाइट सोसायटी में 18वीं मंजिल से गिरकर महिला के मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या कर के बाद उसकी लाश को 18वीं मंजिल से फेंका गया था। पुलिस ने हत्यारे को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा के एवीजी हाइट सोसायटी में 18वीं मंजिल से गिरकर एक महिला की मौत हो गई थी। सुरजपुर थाना पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या करने के बाद 18वीं मंजिल से नीचे फेंका गया था। हत्यारा कोई और नहीं बल्किग महिला का मित्र था।

फ्लैट पर बुलाकर जबरदस्ती की कोशिश

फ्लैट पर बुलाकर जबरदस्ती की कोशिश

पुलिस के अनुसार, हत्यारा मुमताज और महिला वैशाली में साथ काम किया करते थे। 2 नवंबर को मुमताज उस महिला को अपने फ्लैट पर लाया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो मुमताज ने उसके सिर पर बेलन से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और उसकी मौत हो गई।

पहले बेड की नीचे छिपाई लाश, फिर 18वीं मंजिल से नीचे फेंकी

पहले बेड की नीचे छिपाई लाश, फिर 18वीं मंजिल से नीचे फेंकी

इसके बाद मुमताज ने उसके शव को बेड के नीचे छिपा दिया और करीब 4 घंटे बाद 18वीं मंजिल से शव को नीचे फेंक कर फरार हो गया। फरार होकर मुमताज अपने गांव बिहार चला गया, लेकिन पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। एसपी ग्रेटर नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार व अन्य तथ्यों के आधर पुलिस ने आरोपी को 8 दिन बाद इसके घर से ही धर दबोचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+