ग्रेटर नोएडाः जमीन हड़पने के लिए छोटे भाई ने साले के साथ मिलकर बड़े भाई को मार डाला

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कसबे में हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के छोटे भाई वे उसके साले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छोटे भाई ने अपने भाई की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया था और शव को कमरे में छोड़कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया है।

greater noida police disclose murder case of old man

मृतक के नाम करीब 25 लाख की प्रॉपर्टी थी उसी को ये लोग हड़पना चाहते थे, जिसके चलते आरोपी ने अपने भाई की हत्या कर फरार हो गए थे। रिश्ते को तार-तार करने वाला एक मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को प्रॉपर्टी के लिए मौत की नींद सुला दिया। दरअसल 11 दिसंबर को तिलक नाम के बुजुर्ग का शव कमरे में पड़ा मिला था, जिसके गले में गमछा से फंदा लगा था । जिसे लोग आत्महत्या समझ रहे थे, लेकिन पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही थी।

इसी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के छोटे भाई ब्रह्मपाल और उसके साले मुनेश को गिरफ्तार किया है। इन्हीं दोनों लोगों ने मृतक की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसका गला घोंट दिया। मृतक के नाम करीब 25 लाख की प्रॉपर्टी है और उसके कोई संतान नहीं थी। इसी बात का यह लोग फायदा उठा कर उसकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते थे।

प्लानिंग बनाते हुए इन लोगों ने रात के समय बुजुर्ग के साथ शराब पी और उसके बाद दोनों ने गला दबाकर मार दिया और उसके गले में गमछा से फंदा लगाकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+