ग्रेटर नोएडा: गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दो महिलाओं समेत 6 लोगों को पकड़ा
नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से कैश, मेकअप समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। बता दें कि ग्रेटर नोएडा की बीटा-दो पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 'पुलिस को अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार के धंधे के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर छापा। जांच के दौरान सूचना सही निकली और घटनास्थल से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।' पुलिस ने कहा कि अतिथि गृह के कमरों से 12,600 रुपये नकद, मोबाइल, मेकअप का सामान, कंडोम और गर्भ निरोधक दवाइयां बरामद की गईं। पकड़े गए लोगों में गेस्ट हाउस का मैनेजर और मालिक भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मौके से गेस्ट हाउस मालिक अनीश कश्यप, मैनेजर दीपाल कृष्ण, राहुल शर्मा, नीरज कुमार और दो महिलाओ को पकड़ा है। मौक़े से 07 मोबाइल फोन, एक स्कूटी, 02 बाइक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, होटल रजिस्ट्रर, डे-बुक आदि सामान बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
पुलिस ने 'समलैंगिक सेक्स' रैकेट का खुलासा किया था
बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में नोएडा पुलिस ने एक 'समलैंगिक सेक्स रैकेट' का खुलासा किया था। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक 4 सितंबर को हुई लूट की जांच के दौरान चौंका देने वाला मामला सामने आया था। बताया जा रहा था कि समलैंगिक सेक्स रैकेट चलाकर एप के माध्यम से ये लोग लोगों को अपने झांसे में फंसाकर उनके साथ लूटपाट करते थे। पुलिस ने 3 समलैंगिक लुटेरों को गिरफ्तार किया था। मामला कोतवाली फेस- 2 का था।












Click it and Unblock the Notifications