ग्रेटर नोएडा: IPL पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 5 बुकी गिरफ्तार, सरगना 'दाऊद' फरार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 पुलिस और एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने दुबई और आबू धाबी में चल रहे आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले पांच बुकी को गिरफ्तार किया है। हर गेंद पर सट्टे का भाव चढ़ता व गिरता था और सट्टे की रकम ट्रांसफर करने के लिए ऑनलाइन एप गूगल पे व पेटीएम का प्रयोग करते थे। गिरोह का सरगना सद्दाम उर्फ दाऊद नाम का बुकी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार बुकी से कब्जे से लैपटॉप, कार, मोबाइल, सट्टे के रजिस्टर और नशीला पाउडर बरामद किया है।
Recommended Video

सट्टेबाजों के कब्जे से नशीला पाउडर भी बरामद
एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन 2 अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मोहम्मद आबाद, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद इश्तकार, मुजाहिद और ऋषभ यादव को थाना इकोटेक-3 पुलिस और एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए गांव हल्दोनी निकट ईदगाह से गिरफ्तार किया गया है। बुकियों के गिरोह का सरगना सद्दाम उर्फ दाऊद मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी सटोरिए मेरठ और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टे में इस्तेमाल किए जा रहे 11 मोबाइल फोन, एक लैपटाप, सात सट्टे की एंट्री के रजिस्टर, एक कार बरामद की गई है। इसके अलावा सट्टेबाजों के कब्जे से नशीला पाउडर भी बरामद हुआ है।
गिरोह का सरगना दाऊद फरार
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का सरगना सद्दाम उर्फ दाऊद नाम का बुकी है, जो लोगों को आनलाइन सट्टा खिलाता है। सरगना छापेमारी से पहले ही वहां से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि पकड़े गए आरोपित सिर्फ इस साल नहीं, बल्कि पिछले तीन साल से होने वाले आईपीएल मैचों में सट्टे का कारोबार कर रहे थे। हर साल सट्टे के कारोबार के दौरान वह ठिकाना बदल देते थे। आरोपितों के दिल्ली-एनसीआर में कई और ठिकाने हैं।












Click it and Unblock the Notifications