Greater Noida: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव को युमना नदी में फेंका, फिर गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा पति
Greater Noida में एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को बोरे में बंद कर यमुना नदी में फेंक दिया। फिर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने जेवर कोतवाली पहुंच गया।

Greater Noida News: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति ने शव को बोरे में बंद करके यमुना नदी में फेंक दिया।
फिर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच और तहरीर देकर रिपोर्ट भी दर्ज कराई। ताकि, पुलिस को उसपर कोई शक न हो। महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो शक महिला के पति श्रवण पर गया।
पुलिस ने श्रवण को हिरास में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने जुर्म कबूल करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति की निशानदेही पर यमुना नदी में गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। हालांकि, अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है।
यह मामला ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, श्रवण नाम के शख्स का रविवार 2 अप्रैल की रात अपनी पत्नी उषा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद श्रवण ने गला घोंटकर उषा की हत्या कर दी।
दरअसल, श्रवण को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और मर्द के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई भी होती थी। रविवार को श्रवण ने अपनी पत्नी उषा की हत्याकर उसके शव को बोरे में बंद कर यमुना नदी में फेक दिया।
इस के बाद श्रवण सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई दी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी और मृतका के घर वालों से भी पूछताछ की। तो उषा के भाई ने श्रवण पर ही शक जताया।
जिसके बाद पुलिस ने श्रवण को हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की। जिसपर श्रवण ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी पति श्रवण को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Recommended Video

बताया कि श्रवण की निशानदेही पर गोतखोर यमुना नदी में शव की तलाश कर रहे है। लेकिन, अभी तक शव नहीं मिला है। वहीं, आरोपी श्रवण से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications