VIDEO: सैलरी मांगने पर लड़की को सरेआम लाठी-डंडों से पीटा, तमाशा देखती रही भीड़

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में एक युवती को सरेराह लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती अपना वेतन मांगने आई थी, जिसके बाद उसकी दबंगों के साथ कहासुनी हो गई और उन्होंने वहीं पर बीच सड़क पर उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। पूरी घटना को वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

girl beaten up asking for salary in greater noida

सैलरी मांगने पर दबंगों ने पीटा

दरअसल, युवती जहां पर नौकरी कर रही थी वहां पर महीने की पहली तारीख को सैलरी मिलती है, लेकिन 12 दिन गुजरने के बाद भी उसे वेतन नहीं मिला। जब युवती ने अपने पैसे मांगे तो कहासुनी हो गई। इसके बाद दबंगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा और बाल पकड़कर खींचा। इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन होकर देखती रही। पिटाई की वजह से लड़की बुरी तरह जख्मी हो गई।

girl beaten up asking for salary in greater noida

जख्मी हालत थाने पहुंची युवती

इसी हालत में उसने नॉलेज पार्क थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, हालांकि अभी तक मामले में ​किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। इस मामले में यूपी पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+