Galgotias University में छात्रों के बीच हुई मारपीट, Video में लात-घूंसे बरसाते हुए आए नजर
Greater Noida News: Galgotias University के कैंपस में प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है। छात्रों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसों की बरसात की, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Greater Noida News: गलगोटिया विश्वविद्यालय (Galgotias University) में प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते हुए नजर आ रहे है।
गलगोटिया विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दनकौर थाना पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है। दनकौर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और झगड़ा करने वाले छात्रों की पहचान में जुट गई है।
देखें वीडियो....
न्यूज़ एजेंसी एएनआई छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि यह वीडियो ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय के 'सी' ब्लॉक का है। यहां प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों के बीच मारपीट हुई है। वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कई छात्र विश्वविद्यालय परिसर के तीसरे तल पर आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं। एक-दूसरे को उठा-उठाकर जमीन पर पटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान छात्रों को अंदरूनी चोट आई हैं।
हालांकि, इस मामले की किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दनकौर थाना पुलिस व विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications