लूडो खेलते वक्त युवक को आई खांसी, दोस्तों ने कोरोना फैलाने की बात कहकर मार दी गोली

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार देर रात लूडो खेल रहे चार दोस्तों के बीच खांसने को लेकर विवाद हो गया। कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाते हुए गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के दयानगर गांव का है।

friends especially during playing ludo bullets fired on young man in noida

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में लॉक डाउन के बीच दया नगर गांव में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद हो गया। हुआ यूं कि मंगलवार रात जय, वीर उर्फ गुल्लू, प्रवेश और प्रशांत चार दोस्त मंदिर के पास बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी बीच प्रशांत को खांसी आ गई। इस पर गुल्लू तथा अन्य दोस्तों ने उससे कहा कि वह खांस कर कोरोना वायरस फैला रहा है। इस बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। इस बीच गुल्लू ने तमंचे से प्रशांत की जांघ में गोली मार दी।

ग्रामीणों की सूचना पर जारचा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रशांत को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची जारचा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

नोएडा में कोरोना के 58 एक्टिव केस
बता दें कि उत्तर प्रदेश में नोएडा भी हॉटस्पॉट जिलों में शामिल है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एल. वाई ने बतया था कि जिले में फिलहाल कोरोना के 58 केस एक्टिव हैं। इसमें से 50 पॉजिटिव केस सीजफायर कंपनी की वजह से हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन द्वारा पहले से तैयारी की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि अब इन क्लस्टर या हॉटस्पॉट के अलावा कोरोना को कहीं और फैलने नहीं देना है और ये तभी होगा जब आमलोग नियम फॉलो करेंगे। इसकी चेन को बढ़ने नहीं देना हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+