वादा किया पूरा, नोएडा कि लड़की को मिला सबसे पहला 'फ्रीडम 251'
नोएडा। काफी विवादों के बाद नोएडा स्थित कंपनी रिंगिंग बेल्स ने अपना वादा पूरा कर दिखाया है। कंपनी ने अपने बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन फ्रीडम 251 की पहली डिलीवरी कर दी है। नोएडा की रहने वाली अंकिता को पहला फ्रीडम 251 फोन मिला है। फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की डिलीवरी शुरु, जानें कितनी चुकानी होगी कीमत

आपको बता दें कि रिंगिंग बैल्स ने 8 जुलार्इ को अपना पहला फोन डिलीवर कर दिया। मात्र 251 रूपए में कई सारे फीचर्स वाले फ्रीडम 251 पाकर अंकिता काफी खुश है। फोन पाने के बाद उसने कहा कि रिंगिंग बैल्स कोर्इ फ्रॉड कंपनी नहीं है। उसने अपना वादा पूरा कर दिखाया। क्यों सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251' स्मार्टफोन
आपको बता दें कि पहले चरण के दौरान करीब 2 लाख लोगों ने फ्रीडम 251 की बुकिंग की थी। जिसके बाद अपनी कीमत को लेकर ये कंपनी विवादों में आ गई थी, लेकिन पहला फोन डिलीवर करने के बाद देखना होगा कि कंपनी बाकी के 1.99 लाख फोन कब तक डिलीवर करती है। आपको बता दें कि रिंगिंग बेल्स ने फ्रीडम 251 के अलावा 10 हजार की कीमत वाले सस्ते एलईडी टीवी देने का भी वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications