Farmers Protest: दिल्ली से नोएडा जाने वाला रास्ता खुला, पुलिस ने हटा दिए बैरिकेड्स
नोएडा। केंद्र सरकार द्वारा बनाए नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज (बुधवार 02 दिसंबर) सातवें दिन भी जारी है। किसान किसी भी कीमत पर अपनी मांगों से पीछे हटने के लिए तैयारी नहीं है। तो वहीं, एहतियात के तौर पर नोएडा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले चिल्ला बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगाकर पुलिस ने बंद कर दिया था। हालांकि, अब खबर आ रही है कि दिल्ली से नोएडा जाने वाला रास्ता खुल गया है। पुलिस ने रास्ते पर रखे बैरिकेड्स को हटा दिया है।
Recommended Video

दिल्ली से नोएडा जाने वाले चिल्ला बॉर्डर पिछले 24 घंटे से बंद है। हालांकि, पुलिस और किसानों से बातचीत कर इस रास्ते को खोलने का प्रयास कर रही थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चिल्ला बॉर्डर पर पहुंचे एसीपी मयूर विहार, सचिन कुमार सिंघल और एडिशन डीसीपी संजय शेहरावत की बातचीत के बाद किसानों के बीच आम सहमति बन गई है। सहमति बनने के बाद पुलिस ने दिल्ली से नोएडा जाने का रास्ता खोल दिया है।
बता दें कि, पुलिस ने अभी एक साइड के बैरिकेड्स को हटाकर आवागमन चालू कर दिया है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर किसान बैठे रहेंगे। किसानों ने कहा कि हमारा दिल बड़ा है। हमारा प्रदर्शन सरकार को यह बताना है कि हम उनके निर्णय के खिलाफ हैं। इसलिए हमने एक तरफ से रास्ता खोलने पर सहमति दी है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में तमाम बॉर्डर अभी भी किसानों ने जाम किया हुआ है।
दिल्ली-नोएडा आने जाने के लिए करें इन रास्तों का इस्तेमाल
फिलहाल पुलिस अभी नोएडा-दिल्ली लिंक रोड से बचने की सलाह पुलिस द्वारा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने नोएडा से दिल्ली आने और जाने वाले लोगों को एनएच-24 और डीएनडी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही दिल्ली नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9971009001 भी जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications