मुस्लिम धर्म छोड़ इमरान से राम राघव बना ये इंजीनियर, बताई ये बड़ी वजह

नोएडा। मुस्लिम धर्म को छोड़कर एक मुस्लिम युवक ने हिंदू धर्म अपना लिया है। धर्म बदलकर उसने अपना नाम इमरान से राम राघव रख लिया। इंजीनियर युवक का कहना है कि वह मुस्लिम धर्म में कुरीतियों से नाखुश है, इसलिए हिंदू धर्म अपना रहा है। इसके लिए उसने शपथ पत्र भी बनवा लिया है। युवक ने दावा किया है कि वह 17 अगस्त को राष्ट्रीय हिंदू संघ के साथ ग्रेटर नोएडा में वह हवन का आयोजन भी कराएगा।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, युवक मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर जिले के जंहागीरपुर के पास कुंवारसी का निवासी है। वर्तमान में वह दादरी की नई आबादी में रहता है। अपने शपथपत्र पर उसने दादरी का ही पता लिखा है। इमरान नाम के इस युवक ने पंजाब के जालंधर स्थित पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय से वर्ष 2011 में बीटेक की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने एक निजी कंपनी में नौकरी की।

एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष होने का दावा

एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष होने का दावा

इमरान का दावा है कि वह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन संगठन का जिलाध्यक्ष भी रहा है। पढ़ाई के दौरान हिंदू धर्म के काफी छात्र उसके साथ रहे। इस दौरान वह हिंदू धर्म को अच्छी तरह से समझ सका। युवक का कहना है कि उसने बिना किसी दबाव के हिंदू धर्म स्वीकार किया है। उसका कहना है कि मुस्लिम धर्म में कुछ कुरीतियां हैं, जिसे वह स्वीकार नहीं कर सकता।

परिजनों ने क्या कहा

परिजनों ने क्या कहा

धर्म परिवर्तन के लिए इमरान ने एक शपथ पत्र भी बनवाया है, जिसमें उसने लिखा है कि उसने अपना नाम इमरान खान से बदलकर राम राघव रख लिया है। भविष्य में उसे राम राघव नाम से ही जाना जाए। शपथपत्र में उसने खुद को बिजनेसमैन बताया है। इमरान का कहना है कि धर्म परिवर्तन किए जाने के बारे में जब उसने अपने परिजनों से बात की तो उन्होंने यही कहा कि यह तुम्हारे जीवन का मामला है, इस पर सोच समझ कर निर्णय भी तुम ही लो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+