नोएडा से दबोचा गया D कंपनी का इनामी बदमाश, अबू सलेम, जफर सुपारी का है बेहद करीबी
नोएडा, 24 नवंबर: एसटीएफ ने नोएडा के सेक्टर-20 से डी कंपनी के बदमाश हारिश खान को धर दबोचा है। हारिश खान पर 25 हजार रुपए का इनाम था। वह मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी अबू सलेम, जफर सुपारी और खान मुबारक का बेहद करीबी है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

जौनपुर का रहने वाला है बदमाश हारिश खान
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने कुख्यात को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मुंबई के थाना पाईधुनी क्षेत्र के जंजीकर स्ट्रीट निवासी हारिश खान के रूप में हुई है। बदमाश हारिश खान मूलरूप से यूपी के जौनपुर के पाराकमाल गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं।
अबू सलेम, जफर सुपारी का बेहद करीबी है हारिश खान
Recommended Video
अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पूर्व में गिरफ्तार किए गए बदमाश गजेंद्र से पूछताछ की गई। मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हारिश खान मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी अबू सलेम और जफर सुपारी व खान मुबारक का बेहद करीबी है। वह इन तीनों के रुपए एनसीआर में प्रॉपर्टी में निवेश करता था।












Click it and Unblock the Notifications