इंजीनियर से हुआ अखलाक की बेटी का निकाह, बिसाहड़ा गांव में नहीं दिया निमंत्रण
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में मारे गए अखलाक के परिवार में सालों बाद खुशी का मौका आया। रविवार को अखलाक की बेटी शाइस्ता का निकाह दिल्ली के रहने वाले सिविल इंजीनियर महमूद आलम सैफी से हुआ। निकाह में बिसाहड़ा गांव के लोगों को निमंत्रण नहीं दिया गया था। बता दें कि शाइस्ता अखलाक हत्याकांड में गवाह हैं।

न्यूज18 के मुताबिक, अखलाक के भाई जान मोहम्मद ने बताया कि घटना के बाद से वह बिसाहड़ा गांव नहीं जा पाए हैं। भाई की मौत के बाद से ही उनका परिवार गांव के बाहर रह रहा है। जान मोहम्मद के मुताबिक, शाइस्ता की उम्र अखलाक की हत्या के दौरान लगभग 19 साल की थी और वह केस में गवाह भी है।
अखलाक हत्याकांड?
ग्रेटर नोएडा के बिसहाड़ा गांव में सितंबर 2015 में अखलाक को घर में बीफ रखने के शक में उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया था। इस मामले के सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। भाई जान मोहम्मद ने बताया कि गांव से उनके पास निमंत्रण आते हैं, लेकिन वह भाई की हत्या के बाद से वहां नहीं गए हैं। न ही शाइस्ता के निकाह का न्योता वह बिसाहड़ा में किसी को दे पाए।












Click it and Unblock the Notifications