नोएडा: लड़की से पांच युवकों ने किया गैंगरेप, सेक्टर 51 के पास घायल हालत में मिली

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-51 के केंद्रीय विहार इलाके में एक लड़की सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। होश आने पर पीड़िता ने पुलिस को जो वजह बताई उस सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। दरअसल, पीड़िता ने बताया कि उसके साथ पांच युवकों ने गौतमबुद्धनगर इलाके में गैंगरेप किया और यहां लाकर फेंक गए।

A girl has been allegedly physical attack by 5 men in Gautam Budh Nagar

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, शुक्रवार को सेक्टर 51 थाने की पुलिस को सूचना मिली की एक लड़की केंद्रीय विहार इलाके में घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़ी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर लड़की ने पुलिस पुलिस को बताया कि गौतमबुद्धनगर में पांच युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी उसे यहां फेंक गए।

पीड़िता ने पुलिस को तीन आरोपियों के नाम भी बताए हैं। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के बयानों के अधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस की मानें तो घटना क्षेत्र गौतमबुद्धनगर है। इसलिए मामले को यहां ट्रांसफर कर दिया गया है। फिलहाल पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+