नोएडा के DM सुहास एलवाई ने 7 नए हॉटस्पॉट किए घोषित, देखें कौन-कौन से इलाके रहेंगे सील
नोएडा। कोरोना वायरस के देश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन का दूसरा फेज शुरू हो गया है। ऐसे में प्रशासन एहतियातन उन इलाकों को हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित कर सील कर रहा है, जहां से कोरोना के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी के चलते गौतमबुद्धनगर जिले में 7 नए हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं और प्रशासन ने इसकी लिस्ट जारी कर दी है।

27 हुई हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या
गौतम बुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने 7 नए इलाकों को हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किए जाने की जानकारी दी है। इसके अलावा दो इलाके पूरी तरह और दो इलाकों को आंशिक रूप से हॉटस्पॉट की सूची से हटाया गया है। अब पूरे जिले में हॉटस्पॉट की कुल संख्या 27 है। जो नए हॉटस्पॉट जोड़े गए हैं उनमें सेक्टर 50 नोएडा, शताब्दी रेल विहार सेक्टर 2 नोएडा, एल्डिको उटोपिया सेक्टर 93ए नोएडा, गौर सिटी 14 ऐवेन्यू नोएडा एक्सटेंशन, ईटीए-1 ग्रेटर नोएडा और कुलसेरा ग्रेटर नोएडा।
Hotspots update
— DM G.B. Nagar (@dmgbnagar) April 14, 2020
New hotspots - 7
Number of hotspots removed from hotspot category- 2 Full and 2 Partial reduction
Total hotspots as on date - 27
To all those places which have been removed from hotspot, general lockdown principles shall apply. pic.twitter.com/3gcBQFzicm
ये इलाके हटाए गए
हॉटस्पॉट की सूची से जिन इलाकों को हटाया गया है, उनमें सेक्टर 41, लोटस एस्पेसिया सेक्टर 100, सेक्टर 30 और हाइड पार्क सेक्टर 78 शामिल हैं। इसके अलावा जिले में मंगलवार को 46 मरीजों की रिपोर्ट आई, जिसमें सभी नेगेटिव पाई गई। सूचना अधिकारी ने बताया कि जनपद में 1908 कोरोना वायरस संदिग्ध लोग पृथक किए गए हैं। इनमें से 1310 निगरानी के तहत हैं। उन्होंने बताया कि 1556 लोगों के नमूने कोरोना वायरस के जांच के लिए लिए गए हैं।
अब तक 84 कोरोना मरीज
बता दें कि नोएडा में अभी तक कुल 84 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं जिनमें से 71 सक्रिय केस हैं। मंगलवार को यहां 16 नए मरीज सामने आए। वहीं 13 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। गौरतलब है कि देश में लागू 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications