नोएडा में हथियार व विस्फोटक समेत 6 नक्सली गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर को दहलाने की थी साजिश?
नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे नोएडा स्थित एक अपार्टमेंट से शनिवार रात पुलिस ने 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यहां के हिंडन विहार इलाके से इन नक्सलियों को पकड़ा गया है।

हथियार व विस्फोटक हुआ बरामद
इन नक्सलियों के पास 6 हथियार, गन पाउडर के अलावा विस्फोटक भी बराम हुए हैं। उत्तर प्रदेश की एटीएस ने सबसे पहले इनमें से एक नक्सली काे गिरफ्तार किया और फिर उसकी निशानदेही पर अन्य पांचों को भी धर दबोचा।
एक था पहले से वांछित
इन 6 नक्सलियोंं में से एक कमांड प्रदीप कुमार सिंह की पहचान झारखंड के लातेहार निवासी के रूप में हुई है। उसने कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है और पुलिस को उसकी अरसे से तलाश भी थी। नोएडा में वह बीते 4 साल यानी 2012 से ही छिपकर रहता था।
युपी पुलिस ने मारा था छापा
यूपी के एडीली लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने स्पष्ट किया है कि यूपी एटीएस की टीम ने नोएडा सेक्टर 49 में स्थित हिंडन अपार्टमेंट्स में छापा मारा। उन्होंने अपने ट्वीवीट में जिक्र किया है कि जिन नक्सलियों को पुुलिस ने पकड़ा है, उनके पास 6 हथियार बरामद हुए हैं। जबकि इनमें से एक शख्स नक्सली वारदातों में पहले शामिल रह चुका है।
कई महीनों से नोएडा था ठिकाना
ऐसा माना जा रहा है कि ये नक्सली दिल्ली-एनसीआर में किसी बड़े हमले को अंजाम देना चाहते थे। हालांकि, यूपी पुलिस इनसे जुड़ी जानकारी को अभी गुप्त ही रख रही है। ये लोग नोएडा में कई महीनों से रह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications