ग्रेटर नोएडा में 55 साल की महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा, मायावती ने की सख्त कार्रवाई की मांग
नोएडा, 11 अक्टूबर: ग्रेटर नोएडा में 55 साल की एक दलित महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। मामला कोतवाली जेवर के एक गांव का है। आरोप है कि पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला को चार लोगों ने हथियारों के बल पर बंधक बनाया और खेतों में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश में जुट गई है।

विरोध करने पर पीटा, जाति सूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
परिजनों ने बताया कि महिला जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की गई जमीन से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी बीच चार लोग वहां पहुंचे और महिला को अकेला देख चारों ने हथियारों के बल पर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद खेत में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर महिला को पीटा भी गया। आरोप है कि आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए महिला को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने इस बात की जिक्र किसी से किया तो उसे जान से मार देंगे।

एक आरोपी की हुई पहचान
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को गंभीर हालत में फेंककर फरार हो गए। महिला को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गई। होश आने पर महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला के मुताबिक, एक आरोपी की पहचान हो गई है, अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications