सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील हत्या का खुलासा, 3 करोड़ की ज्वैलरी के लिए घरेलू नौकरानी ने किया कत्ल
नोएडा। सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील कुलजीत कौर की हत्या और लूटपाट का नोएडा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि महिला वकील की हत्या घरेलू नौकरानी ने अपने कथित पति और साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस पूछताछ में घरेलू नौकरानी ने बताया कि पुरानी नौकरानी ने महिला वकील के घर में 3 करोड़ की ज्वैलरी होने के जानकारी दी थी। इसके बाद नौकरानी और उसके कथित पति ने योजना बनाकर महिला वकील के यहां से ज्वैलरी लूटने की योजना बनाई थी।

नेपाल भाग गई मुख्य आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की साजिश थी कि नींद की गोलियां खिलाकर सभी सामान लूटकर भाग जाएंगे। मगर घटना वाली रात 1 जुलाई को जब नींद की काफी गोलियां देने के बाद भी वह बेहोश नहीं हुई थीं तब उन्होंने हाथ-मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। नोएडा पुलिस ने इस घटना में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी महिला नौकरानी इस दौरान नेपाल भाग चुकी है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है।

पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि इस घटना की साजिश महिला वकील कुलजीत कौर की पुरानी नौकरानी रीता, उसके पति ललित, नाबालिग बेटी और नौकर बनकर काम करने आए नेपाली युवक धनबहादुर उर्फ संजू शाही और धनबहादुर की कथित पत्नी मनीषा आदि ने मिलकर रची थी। इनमें से मनीषा को छोड़कर अन्य सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों को गुरुवार दोपहर चिल्ला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके कब्जे से लूटी हुई ज्वैलरी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कार की चाबी, मोबाइल फोन व लूट में प्रयुक्त कार बरामद हुई है।

संजू शाही व मनीषा पति-पत्नी नहीं बल्कि दोस्त हैं
एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल नौकर-नौकरानी संजू शाही व मनीषा ने पति-पत्नी बताकर घटना से एक हफ्ते पहले ही काम शुरू किया था। हालांकि, दोनों पति-पत्नी नहीं हैं बल्कि दोस्त हैं। दोनों मूलरूप से नेपाल के रहने वाले हैं और पिछले कई साल से देहव्यापार में लिप्त हैं। इनके साथ ही कपिल पंडित भी शामिल है। ये तीनों दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, हरियाणा व राजस्थान के होटलों में भी ग्राहकों के संपर्क कर कॉलगर्ल भेजते थे। रीता यहां घर की सफाई और खाना बनाती थी जबकि ललित भी साथ में रहकर माली का काम करता था। इसी दौरान इन्हें घर में करोड़ों की ज्वैलरी होने की जानकारी हुई थी। दोनों ने घटना से 4 महीने पहले ही काम छोड़ दिया था।
-
Malda Judicial Crisis: मालदा घटना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मुख्य सचिव और DGP को थमाया नोटिस -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications