नोएडा: तेज रफ्तार BMW ने चार लोगों को रौंदा, भीड़ को पिस्टल दिखाकर भाग निकले कार सवार
नोएडा। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार का कहर देखने को मिला। एडोब चौराहे के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाईक सवार दो लोगों सहित चार लोगों को रौंद दिया। टक्कर के बाद कार दीवार में जाकर टकरा गई। जब लोगों ने कार को घेरा तो कार सवार युवक भीड़ को पिस्टल दिखाते हुए फरार हो गए। हादसे में दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। दिल्ली हिट एंड रन : देखें कैसे तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दी 32 साल के शख्स को खौफनाक मौत

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह कार फरीदाबाद की रहने वाली नीतू के नाम पंजीकृत है। पुलिस कार में सवार युवक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications