न्यूजीलैंड: ईरान में हिरासत में लिए गए जोड़े रिहा हुए
वेलिंग्टन के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि न्यूजीलैंड के दो प्रभावशाली और प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब ईरान से सुरक्षित बाहर निकल गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक करीब चार महीने पहले ईरान में दाखिल होने के बाद के बाद दोनों अचानक से गायब हो गए थे.

टॉपर रिच व्हाइट और ब्रिजेट ठॉकव्रे नाम का यह युगल दुनिया की यात्रा कर रहा है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'एक्सपेडिशन अर्थ' पर दुनिया भर की विभिन्न जगहों की तस्वीरें पोस्ट करता था.
दोनों ने जुलाई की शुरुआत में तुर्की से ईरान में प्रवेश किया था, हालांकि ईरान में दाखिल होने के बाद उनका सोशल मीडिया अकाउंट पर ना तो कोई पोस्ट डाली गई ना कोई गतिविधि दिखाई पड़ी, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई.
प्रधानमंत्री आर्डर्न ने जताई खुशी
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्नने बुधवार को बताया कि उनकी सरकार कई महीनों से ईरान में "कठिन परिस्थितियों" में रहने वाले दंपति का "सुरक्षित निकलना" सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी.
आर्डर्न ने कहा, "मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि पिछले कुछ महीने से दंपति और उनके परिवारों के लिए समय कितना मुश्किल भरा रहा." उन्होंने कहा, "मैं भी खुश हूं कि वे सुरक्षित हैं."
प्रधानमंत्री आर्डर्न, विदेश मंत्रालय और व्यापार मंत्रालय ने हिरासत में लिए गए जोड़े के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है या फिर यह नहीं बताया है कि उसे कहां रखा गया था.
न्यूजीलैंड ने यात्रा चेतावनी जारी की
इस बीच न्यूजीलैंड सरकार ने बुधवार को ईरान के लिए अपनी यात्रा चेतावनी को अपडेट किया और वहां रहने वाले अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा है.
न्यूजीलैंड ने ईरानी अधिकारियों से देश में बड़े पैमाने पर चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों से निपटने में संयम बरतने का भी आह्वान किया है. पिछले महीने 22 साल की महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ईरान के सख्त हिजाब कानून का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में मोरैलिटी पुलिस ने अमीनी को गिरफ्तार किया था.
इस्लामी शासन को चुनौती दे रही छात्राओं की जान ले रहे ईरानी सुरक्षा बल
उस समय पुलिस ने दावा किया था कि अमीनी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई थी, जबकि परिवारवालों का कहना था कि मौत पुलिस की पिटाई के कारण हुई.
अमीनी की मौत के बाद से ईरानी शहरों में अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन देखने को मिले, देश की महिलाओं ने अपने बाल काट लिए और हिजाब को जलाकर हिजाब कानून का विरोध किया. ईरान ही नहीं बल्कि विदेशों में भी महिलाओं ने अमीनी को इंसाफ देने की मांग पर प्रदर्शन किये गये.
देश में अशांति के लिए तेहरान ने बार-बार विदेशी ताकतों पर उकसाने का आरोप लगाया है. पिछले महीने ईरान ने इस मामले में नौ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार करने की घोषणा की थी, जिनमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड और नीदरलैंड्स के नागरिक शामिल हैं.
एए/एनआर (एएफपी, रॉयटर्स)
Source: DW
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications