केजरीवाल के रंग में पड़ा भंग, AAP की महिला सदस्य ने फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी सफलता का जश्न मनाने में जुटे हुए थे कि उन्हीं की पार्टी की महिला सदस्य ने उनपर स्याही फेंक दी। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ऑड इवन फॉर्मूले की सफलता को लेकर जश्न मनाया जा रहा था कि तभी एक महिला ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंक दी।

arvind kejriwal

केजरीवाल ने जैसे ही मंच से अपना संबोधन शुरू किया एक महिला भीड़ से निकलकर मंच के निकट पहुंची और उसने सीएम की ओर स्याही फेंक दी। महिला ने केजरीवाल के मुंह पर स्याही फेंकी। उसने हाथ में कुछ कागजात भी थे, जिसपर कुछ लिखा हुआ था। जैसे ही महिला ने स्याही फेंकी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। हलांकि केजरीवाल ने महिला को छोड़़ देने की अपील की।

महिला की पहचान भावना अरोड़ा के तौर पर की गई। वह पंजाब में आम आदमी पार्टी की सदस्य है। गौरतलब है कि जिस वक्त यह घटना हुई, तब मंच पर परिवहन मंत्री गोपाल राय समेत दिल्ली सरकार के सभी बड़े मंत्री मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+