दिल्ली को मुफ्त पानी का तोहफा दे सकते है सीएम केजरीवाल

केजरीवाल की सरकार आज दिल्लीवालों को 700 लीटर मुफ्त पानी देने का आदेश दे सकती है। पानी के साथ-साथ दिल्ली में बिजली की दर को 50 फीसदी सस्ती करने पर भी एक-दो दिन में फैसला किया जा सकता है। खुद केजरिवाल इस बारे में गंभीर है और बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है।
सूत्रों के मुताबिक ‘आप' नेताओं का मानना है कि अगर वो सदन में विश्वास मत साबित करने से पहले अपन किए वादे पूरा करने में कामयाब हो जाते है तो कांग्रेस के लिए समर्थन वापस लेना मुश्किल हो जाएगा। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के दो सबसे बड़े चुनाव वादे हैं। जिसमें से एक हर परिवार को 700 लीटर मुफ्त पानी और बिजली के दाम आधा करने का। सूत्रों के मुताबिक टीम केजरीवाल ने ये दोनों वादे पूरा करने की तैयारी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications