ममता और मोदी की लड़ाई में दिग्विजय ने लगाई छलांग

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीनदवार नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रविवार को हुगली रैली में किए गए हमलों का जवाब कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने दिया। दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के जरिए मोदी पर हमला बोला।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी, ममता को जो शिक्षा बिहारी और बाहरी लोगों के बारे में दे रहे हैं, ये वो उद्घव और राज ठाकरे को क्यों नहीं देते?' पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य के बाहरी लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया था।
आपको बता दे कि मोदी ने ममता पर वौटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ओडिशा और बिहार के लोग राज्य में बाहरी करार दिए जाते हैं, लेकिन बंगलादेशी आते ही और मुख्यमंत्री का चेहरा चमक जाता हैं। हलांकि मोदी की हमलों का तिलमिलाई तृणमूल कांग्रेस ने भी तीखा जवाब दिया। टीएमसी प्रवक्ता डेरेक ओ'ब्रायन ने मोदी को 'गुजरात का कसाई' करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications