Team India केजरीवाल के लिए लकी, लेकिन केजरीवाल नहीं

नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता संभालने जा रहे हैं। केजरीवाल 14 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दिल्ली में आम आदमी की खुशी का ठिकाना नहीं है, लेकिन केजरीवाल टीम इंडिया के लिए अनलकी है। जानिए कैसे?

kejriwal-virat

दरअसल टीम इंडिया और केजरीवाल का कनेक्शन पुराना है।इसे जानने के लिए थोड़ा पीछे चलते हैं। 2 अप्रैल 2011 को टीम इंडिया ने विश्वकप जीता था और उसी के ठीक बाद आईपीएल मैच होने वाले थे। ऐसे में अधिक से अधिक युवा को अपने पक्ष में करने के लिए केजरीवाल और टीम अन्ना ने 5 अप्रैल 2011 का दिन चुना। आंदोलन में इस बात का फायदा भी मिला।

वहीं साल 2012 में आईपीएल मैचों की नीलामी के दौरान ही केजरीवाल ने राजनीति में आने का ऐलान किया था। उस वक्त भी ज्यादा से ज्यादा यूथ और बिजनेसमैन उनके साथ जुड़े और हुआ भी वही।अब साल 2014 की बात करें तो19जनवरी से 14 फरवरी जो कि केजरीवाल के 49 दिन की सत्ता का वक्त था टीम इंडिया ने 7 मैच खेले थे। 7 मैचों में से 5 मैच टीम इंडिया हार गई जबकि 2 मैच ड्रॉ हो गया और 1 मैच टाई रहा।

ऐसे में अब जब कि केजरीवाल दोबारा से 14 फरवरी को 2015 को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले जाने वाले है तो ये टीम इंडिया के लिए गंभीरता का विषय है। दरअसल 14 से वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है और 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का पहला मैच है। ऐसे में ये टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+