49 दिन की सरकार पर केजरीवाल के निकलें आंसू, कहा उस वक्त लगा इस्तीफा देकर 'अपनी' सरकार बना लेंगे

When we quit, thought polls, big win would follow: Arvind Kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्ली की सत्ता को महज 49 दिनों में लात मार देने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अब अफसोस हो रहा हैं। दिल्ली की सत्ता छोड़ने के बाद पार्टी की हुई दुर्दशा से केजरीवाल बेहद दुखी हैं। उन्हें अपने लिए फैसले पर अफसोस हो रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते समय लगा था कि चुनाव जल्द हो जाएंगे और उनकी पार्टी बहुमत के साथ फिर सत्ता में आ जाएगी।

अपने इसी आंकलन के कारण उन्होंने दिल्ली की सत्ता को लात मार दी थी, लेकिन चुनाव न होने से उनकी सारी रणनीति पर पानी फिर गया। केजरीवाल ने खुद एक मोहल्ला सभा के दौरान ये बात कही। केजरीवाल ने दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि जब हमने सरकार से इस्तीफा दिया तो हमने सोचा था कि चुनाव जल्द हो जाएंगे और हम बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे। अपने फैसले पर अफसोस करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कई महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक चुनाव नहीं हुए हैं। हमने इस्तीफा देते समय इसकी उम्मीद नहीं की थी। दरअसल केजरीवाल इन दिनों मोहल्ला सभाएं कर दिल्ली के लोगों को 'मनाने' की मुहिम में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की उस पेशकश को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की बात कही थी। केजरीवाल ने स्वीकार किया कि उनके इस्तीफे ने लोगों को नाराज किया। लोकसभा चुनाव में उनकी शर्मनाक हार भी लोगों की इसी नाराजगी का नतीजा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+