देखें वीडियो: बर्बरता की सीमा पार करते हुए दिल्ली पुलिस ने लिख दी जुल्म की नई इबारत
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। 'शांती, सेवा, न्याय' का स्लोगन लेकर 'वीद यू, फॉर यू, ऑलवेज' की बात करने वाली दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की एक नई इबारत लिख दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग दहशत में हैं। जी हां वीडियो में दिल्ली पुलिस के जवान जिस कदर महिला की पिटाई करते दिख रहे हैं वो शर्मनाक है। घटना 30 जनवरी की है।

आम आदमी पार्टी मोदी सरकार पर हमलावर
हालांकि मामले में जांच के आदेश दे दिए गये हैं और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी जांच में जुट गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सफाई दी है. पुलिस ने कहा है कि छात्रों के दो गुट आपस में लड़ रहे थे। पुलिस का कहना है कि छात्रों ने बैरिकेट तोड़ दिया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मी केवल बीच-बचाव कर रही थी। आप खुद देखें ये वीडियो और तय करें कि क्या बीच-बचाव इस तरह किया जाता है:












Click it and Unblock the Notifications