'आप' नेता टीना शर्मा ने लाइव TV शो में पार्टी समर्थक को जड़ा तमाचा- देखें वीडियो

aap leader slap women leader
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी में नेताओं के बीच घमासान जारी है। आप की सदस्य टीना शर्मा ने पार्टी के समर्थक एजाज खान को एक टीवी न्यूज चैनल के दौरान लाइव डिबेट के में जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। महि ला नेता से पहले बदतमीजी से बात करने पर गहमागहमी हुई। शो के एंकर ने भी बीच बचाव किया, लेकिन महिला नेता टीना शर्मा ने लाइव शो के दौरान ही आप समर्थक एजाज खान को तमाचा जड़ दिया।

निजी चैनल पर चल रहे बहस के दौरान टीना शर्मा और आम आदमी पार्टी के समर्थक एजाज खान के बीच काफी कहासुनी भी हुई। दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं काफी बढ़ती चली गई। दोनों के बीच गहमा-गहमी इतनी बढ़ी कि आप नेता टीना शर्मा ने आपा खो दिया और एजाज खान को तमाचा जड़ दिया. तमाचे की ये घटना कैमरे में कैद हो गई।

गौरतलब है कि टीना शर्मा बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं, लेकिन कुछ समय बाद वह विनोद कुमार बिन्नी के साथ पार्टी के खिलाफ खड़ी हो गई थीं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल टिकट बंटवारे को लेकर आरोप लगाया। टीना शर्मा ने यह दावा किया था कि पार्टी पहले ही दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम तय कर चुकी है।

इस शो में हिंदु-मुस्लिम की बातें हो रही थी। एजाज टीना को बार-बार कह रहे थे कि आप हर चैनल पर महिला होने का रोना रोती हैं। उन्होंने टीना को मेंटली ईल भी कहा। महिला नेता से बदतमीजी की जिसके बाद टीना ने अपना आपा खो दिया और लाइव सो में ही उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/5PUnhi0Nih8" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+