बंटेगा झुग्गी वालों का वोट, पर रुझान भाजपा के हक में

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) यूं कहा जा रहा है कि दिल्ली के झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के साथ हैं, पर कुछ पत्रकारों ने जो सर्वे किया है, उससे इस बात में शक लगता है।

Voters of JJ colonies in mood to favour BJP though many opt for AAP

गलत प्रचार

वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने इस लिहाज से एक सर्वे किया। वे कहते हैं कि जिस तरह यह प्रचार किया जा रहा है कि सारे झुग्गी झोंपड़ी वाले आम आदमी पार्टी को वोट दे रहे हैं मेरी छानबीन में वैसा निष्कर्ष नहीं आया है।

झुग्गी वाले चार क्षेत्रों जैसे बल्लीमरान, मटिया महल,ओखला और नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी को ज्यादा वोट मिलता रहा है। लेकिन करोलबाग में वोट आप एवं भाजपा के बीच बंट रहा है।

कांटे की टक्कर

उधर, संगम विहार में टक्कर कांटे की है दोनों पार्टियों में। देवली में आप को ज्यादा वोट मिल रहा है। बादली भी कांग्रेस हार रही है। वहां से भाजपा एवं आप के बीच लड़ाई है जिसमें अभी भाजपा का पलड़ा भारी है।

जहां भाजपा आगे

इसके अलावा मंगोलपुरी,रोहिणी, शालीमार बाग, त्रिनगर,शकूरबस्ती, वजीरपुर,राजौरी गार्डन, तिलक नगर,उत्तम नगर, पालम, बिजवासन,द्वारका, कैण्ट,मोती नगर, पटेल नगर में भाजपा आगे दिख रही है।

झुग्गियों में रहने वालों का मूड

वे कहते हैं कि यह बिल्कुल गहराई से समझने के बाद मैं दावा कर रहा हूं। लेकिन फिर भी मैं ईश्वर नहीं हूं कि एक-एक व्यक्ति का ह्रदय पढ़ सकूं। फिर भी मेरा मानना है कि इन क्षेत्रों की झुग्गियों में मतदान लगभग इसी के अनुरुप होंगे जैसा मैने समझा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+