यौन संतुष्टि नहीं मिलने पर टीनेजर प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

यह वारदात 10 अप्रैल की है, जिस दिन लोकसभा चुनाव का मतदान हो रहा था। वायुसेना अधिकारी घर पर ही था। तभी पत्नी ने कहा कि आज जितनी शराब पीनी है पी सकते हो। बस फिर क्या था, अधिकारी रमेश चंद्रा सुबह से ही घर में एक के बाद एक पेग बना रहे थे। जब वो नशे में धुत हो गये, तब उनकी पत्नी सुधा चंद्रा ने अपने 17 वर्षीय प्रेमी को घर पर बुलाया और दोनों ने गला दबाकर हत्या कर दी।
उसके बाद सुधा ने डॉक्टर को सूचना दी और एंबुलेंस के लिये कॉल किया, यह कहकर कि पति की तबियत बहुत खराब है। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी सभी से कहती रही कि चंद्रा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। चूंकि यह अचानक मौत हुई थी, इसलिये पुलिस केस बना और पुलिस ने छानबीन शुरू की और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें यह बात सामने आ गई कि हत्या गला घोंट कर हुई है।
पुलिस ने सुधा को हिरासत में लिया और गहन पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल दिया। सुधा ने बताया कि उसकी शादी 2008 में हुई थी और उसे अपने पति से यौन संतुष्टि नहीं मिल पाती थी। 2 साल पहले पीजी टॉपर सुधा ने एक प्री-इंजीनियरिंग कोचिंग में पढ़ाना शुरू कर दिया। वह अपनी पारिवारिक लाइफ से पहले ही परेशान थी, तभी कोचिंग में उसकी मुलाकात 17 वर्षीय छात्र से हुई, जो एक वायुसेना अधिकारी का बेटा है। कुछ ही दिनों में दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और फिर प्यार हो गया और फिर वह उसे घर पर बुलाने लगी। जब अधिकारी घर पर नहीं होता था, तब वह उसे बुलाती और दिन भर दोनों बेड पर पड़े रहते। करीब एक हफ्ते पहले पति को दोनों के बीच यौन संबंधों के बारे में पता चल गया।
इसी बीच दोनों ने रमेश चंद्रा की हत्या का प्लान बनाया और 10 अप्रैल को अंजाम दे डाला। पुलिस ने 17 वर्षीय प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसका केस जुवेनाइल कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। सुधा की चार साल की बेटी भी है, जो फिलहाल परिजनों के पास है।












Click it and Unblock the Notifications