Delhi में ट्रकों को मिली एंट्री की परमीशन, NCR में सशर्त कंस्ट्रक्शन करने की दी गई इजाजत
Delhi में ट्रकों को मिली एंट्री की परमीशन, NCR में सशर्त कंस्ट्रक्शन करने की दी गई इजाजत
नई दिल्ली, 20 दिसंबरा। दिल्ली सरकार ने राजधानी में ट्रकों को प्रवेश के लिए अनुमति दी है। ये अनुमति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगी।

Recommended Video
इसके साथ ही क्वालिटी ऑफ एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट ने आदेश जारी किया है कि एनसीआर में निर्माण और विध्वंस (सी एंड डी) गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से अनुमति दी जाएगी, बशर्ते कि धूल नियंत्रण मानदंडों का सख्ती से पालन एंजेंसियां करें।
बता दें दिल्ली में अंधाधुंध भारी वाहनों के अवागमन और राजधानी में जगह-जगह निर्माण कार्य के कारण प्रदूषण स्तर को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार सख्ती कर रही है। नवंबर माह के अंत में बढ़ते प्रदूषण को देखते हए कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी बंद की गई थी जिसे अब नियमों का पालन करते हुए शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।
बता दें दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषणऔर उसकी बेहद खराब स्थिति को लेकर लगातार मॉनिटरिंग के बाद नवंबर माह के अंत में दिल्ली सरकार ने राजधानी में उन सभी ट्रकों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है जोकि डीजल संचालित गैर जरूरी सामान लाने वाले हैं. इन सभी पर प्रतिबंध अब 7 दिसंबर तक लगाया गया था। सीएनजी और ई-ट्रक को ही दिल्ली में एंट्री करने की अनुमति दी गई थी। वहीं अब बड़ी राहत देते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में ट्रकों के प्रवेश को अनुमति दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications