... तो इस हथियार से योगेंद्र यादव पर वार करेगी 'आप'
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के घमासान के बीच नया धमाका हुआ है। धमाका आप नेता योगेंद्र यादव के खिलाफ हुआ है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की खिलाफत करने पर उनके समर्थकों ने यादव के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन कर डाला, लेकिन ये स्टिंग ही अब विवादों में घिर में गया।

दरअसल केजरीवाल समर्थकों ने पत्रकार से फोन पर की गई बात को बिना उसे संज्ञान में लिए रिकॉर्ड कर लिया था। जिस पत्रकार की बातचीत को रिकॉर्ड की गई उसी पत्रकार ने कुछ दिनों पहले आप के खिलाफ आलोचनात्मक लेख लिखे थे।अब केजरीवाल समर्थक इसी टेलीफोन की रिकॉर्ड की गई बात को योगेंद्र यादव के खिलाफ इस्तेमाल करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि केजरीवाल के समर्थक विभव ने अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार को फोन कर उनसे उस लेख के बारे में साल-जवाब किए थे और कहा था कि लेख में तथ्यात्मक गलतियां हैं। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकार ने कहा था कि उसने ये लेख आप नेता योगेंद्र यादव से बातचीत और उनके द्वारा दिए गए आंकड़ों के आधार पर छापी थी।केजरीवाल समर्थक ने इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और अब उसे योगेंद्र यादव के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications