पढ़ें कैसे दिल्ली मेट्रो की मदद से पाई CAT 2016 में सफलता
दिल्ली मेट्रो में अपने सफर के वक्त का सही इस्तेमाल कर विराट गुप्ता ने कैट में 99.84 प्रतिशत अंक हासिल किया।
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो दिल्लीवालों का लाइफ लाइन बन चुकी हैं। मेट्रो न केवल लोगों को वक्त पर अपनी मंजिल तक पहुंचाती हैं बल्कि दिल्ली मेट्रो की मदद से छात्र ने कैट 216 में सफलता हासिल की। जी हां चौंकिए मत। ये हम नहीं बल्कि कैट 2016 में 99.84 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विकास गुप्ता खुद बता रहे हैं। दिल्ली के रहने वाले विराट गुप्ता की माने तो दिल्ली मेट्रो की मदद से उन्होंने दूसरी बार में कैट में सफलता हासिल कर ली।

विराट की माने तो दिल्ली मेट्रो ने केवल लोगों को वक्त पर मंजिल तक पहुंचाती है बल्कि सफर के वक्त को सही जगह पर इस्तेमाल करने का मौका देती है। विराट को मेट्रो के सफर के दौरान ही पढ़ने का मौका मिलता था। उन्होंने देखा कि रोजाना वो 3 घंटे मेट्रो में बिताने हैं। ऐसे में इन तीन घंटों का अगर सही इस्तेमाल किया जाए तो मंजिल पाना मुश्किल नहीं होगा। उन्होंने इन्हीं तीन घंटों के भरोसे कैट का फॉर्म भरकर एक बार फिर से किस्मत आजमाने की सोची।
विराट ने आईआईटी रुड़की से बैचलर ऑफ ऑर्किटेक किया है। जिसके बाद उन्होंने कैट की तैयारी शुरू की। पहली बार में उन्हें सफलता नहीं मिली। दूसरी बार उन्होंने अपने मेट्रो सफर के वक्त को पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि मैं 99.1- 99.2 में अंक हासिल कर पाऊंगा, लेकिन 99.82 अंक हासिल करना उनके लिए चौंकाने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications