आतंकियों के निशाने पर दिल्ली की IGI एयरपोर्ट, 21 धमकी भरे कॉल्स
नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आतंकी हमले की संभावना बढ़ गई हैं। एयरपोर्ट के आसपास लगातार दिखाई दे रहे अंजान चीजों ने एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। पिछले कुछ समय से एयरपोर्ट के पास अजनबी चीजें लगातार दिखाई दे रही है। पिछले 4 महीने में 62 बार अंजान चीजें एयरपोर्ट के पास दिखाई दे रही है।

जिसे सुरक्षा के लिहाज से खतरा माना जा रहा है। जहां अजनबी चीजें आकाश में दिखाई दे रही है तो वहीं एयरपोर्ट पर धमकी भरे फोन आ रहे हैं। पिछले 14 महीनों में 21 बार धमकी भरे फोन काल्स आए। ऐसे में सुरक्षा एजेंसी एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। आईजीआई की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने यहां चौंकसी और बढ़ा दी है।
सीआईएसएफ के मुताबिक देश का सबसे महत्वपूर्ण एयरपोर्ट होने की वज़ह से आईजीआई हमेशा से आतंकि यों के निशाने पर रहा है। ऐसे में सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। फिर चाहे वो आकाश में दिखाई देने वाले अनजाने चीजें हो या फिर हॉक्स कॉल। सुरक्षा एजेंसी हर चीज को बारीकी से देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications