जानकारी लीक करने पर स्मृति ने की अपील, कहा सस्पेंड कर्मचारी किए जाएं बहाल

कर्मचारियों द्वारा जानकारी लीक करने के मामले में स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके निलंबित कर्मचारियों को फिर से बहाल करने की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर अपील की है कि सार्वजनिक जीवन में आलोचाना सुनने के लिए सबको तैयार रहना चाहिए। उन्होंने अपील की है कि निलंबित किए गए अदिकारियों को फिर से बहाल किया जाएं।
इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निग के पांच शिक्षकेतर कर्मचारियों को गोपनीय फाइल देखने और उसकी जानकारी लीक करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक हिंदी दैनिक में लीक दस्तावेज प्रकाशित होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने कार्रवाई की है। अखबार में छपे दस्तावेज और जानकारी के मुताबिक ईरानी ने पिछले वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निग में दाखिला लिया था,लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हुई।
गौरतलब है कि मानव संसाधन मंत्रालय संभालने के बाद स्मृति ईरानी की शिक्षा को लेकर कांग्रेस नेता अजय माकन ने उनपर जोरदार हमला किया था। जिसके बाद इस मामले पर काफी दिनों तक विवाद चलता रहा।












Click it and Unblock the Notifications