UPSC इंटरव्यू में सवाल-मुम्बई IIT में क्यों घूमती है गाय?, जानिए क्या रोचक जवाब देकर सिमी करन बनीं IAS

नई दिल्ली। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। हरियाणा के सोनीपत निवासी 29 वर्षीय प्रदीप सिंह ने ऑल इंडिया नम्बर एक रैंक हासिल की है। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। लिखित परीक्षा के अलावा UPSC के साक्षात्कार में सफल हो पाना भी आसान बात नहीं है। कई बार पैनल द्वारा उम्मीदवार को ऐसा सवाल पूछ लिया जाता है, जो उसे उलझन में डाल देता है।

Recommended Video

    Upsc Result 2019: Simi Karan ने ऑल इंडिया UPSC सिविल सेवा 2019 में पाई 31वीं रैंक | वनइंडिया हिंदी
    भिलाई की सिमी करण ने प्राप्त की 31वीं रैंक

    भिलाई की सिमी करण ने प्राप्त की 31वीं रैंक

    ऐसा ही अजीब सवाल भिलाई की सिमी करण को पूछा गया, जिसका रोचक जवाब देकर सिमी यूपीएससी परीक्षा 2019 पास करके आईएएस बनी हैं। 4 अगस्त 2020 को घोषित हुए यूपीएएसी के नतीजों में सिमी करण ने 31वीं रैंक हासिल की है। इसके बाद मीडिया से बातचीत में सिमी ने बताया कि वह साक्षात्कार के लिए यूपीएससी दफ्तर आई थी। मैंने सोचा भी नहीं कि इंटरव्यू पैनल उससे इस तरह का भी कोई सवाल पूछ सकता है।

     आईआईटी मुम्बई में गाय घूमने का यह दिया जवाब

    आईआईटी मुम्बई में गाय घूमने का यह दिया जवाब

    आईआईटी मुम्बई से ग्रेजुएट सिमी करण से इंटरव्यू में पूछा गया कि आईआईटी मुम्बई में गाय क्यों घूमती है। यह सवाल सुनकर एक बारगी तो सिमी ​का दिमाग भी घूम गया, मगर फिर उसने बेहद खूबसूरती से इसका जवाब दिया। सिमी ने अपने जवाब में कहा कि 'सर, वो गाय किस्मत वाली होती हैं, हमें आईआईटी पहुंचने के लिए मुश्किल एग्जाम देना पड़ता है और गाय बस यूं ही घूमते हुए आईआईटी पहुंच जाती हैं।' सिमी का यह जवाब सुनकर इंटरव्यू पैनलिस्ट खुद को हंसने से रोक ना सके।

    आईएएस सिमी करण की जीवनी

    आईएएस सिमी करण की जीवनी

    सिमी करण मूलरूप से इस्पात नगरी भिलाई की रहने वाली हैं। इनके पिता डीएन करण भिलाई स्टील प्लांट में फाइनेंस डिपार्टमेंट के जीएम हैं। उनकी मां डीपीएस दुर्ग में शिक्षिका हैं। सिमी प्रांरभ से ही मेधावी रही हैं। वर्ष 2015 में 12वीं में सीबीएसई टॉप किया था। उसके बाद आईआईटी मुंबई से बीटेक किया है।

     गरीब बच्चों को पढ़ाया करती थी सिमी

    गरीब बच्चों को पढ़ाया करती थी सिमी

    सिमी आईआईटी में पढ़ाई के दौरान गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम करती थीं। यहीं से लगने लगा कि समाज के पिछड़े तबके लिए सिविल सर्विस अधिकारी बनकर काम किया जा सकता है। बीटेक पूरा होते ही सिविल ​सर्विसेस की तैयारी शुरू कर दी। टॉपिक्स पर फोकस रहकर तैयारी की। पैरेंट्स ने मेंटली सपोर्ट किया वो हमेशा कहते थे कि तुम कर सकती हो, मैंने पहली बार ही यूपीएससी का एग्जाम दिया था, अब सलेक्शन की वजह से बेहद खुश हूं।

    क्यों पूछा गया यह सवाल?

    दरअसल, सिमी करण से यह सवाल पूछने के पीछे वजह यह थी कि एक तो सिमी ने मुम्बई आईआईटी से बीटेक किया है। वहीं, जुलाई-सितम्बर 2019 में मुम्बई आईआईटी में चलती क्लास के दौरान कई बार गाय घुसने की घटनाएं हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+