केजरीवाल से ज्यादा शीला के शपथ समारोह पर हुए खर्च

लेकिन अरविंद केजरीवाल के शपथ समारोह से ज्यादा खर्च पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से समारोह पर किया गया। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक शीला दीक्षित के मुकाबले आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल का शपथग्रहण बेहद कम खर्च में हुआ था।
मुंबई के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने इस बारे में दिल्ली सरकार से जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में बताया गया है कि 28 दिसंबर को रामलीला मैदान में केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के शपथग्रहण में 6 लाख 33 हजार 802 रुपये खर्च किए गए थे।
वहीं 2008 में शीला दीक्षित के शपथग्रहण में 13 लाख 4 हजार 366 रुपये खर्च किए गए थे। इसमें करीब साढ़े पांच लाख रुपये टेंट लगाने का खर्च था और करीब 7.5 लाख रुपये खाने पर खर्च किया गया। आरटीआई में पूछे गए सवाल में दिल्ली सरकार ने यह बताने से इंकार कर दिया कि दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के शपथग्रहण में कितने वीवीआईपी आए थे और इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस के कितने जवानों को लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications