इल्मी हुई जुल्मी तो ऐसे मनाएगी 'आप'

आम आदमी पार्टी नेता शाजिया इल्मी को मनाने में अगर पार्टी नेता सफल रहे, तो वह गाजियाबाद सीट से उम्मीदवार हो सकती हैं। दरअसल पार्टी उन्हें सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़वाना चाहती है, लेकिन शाजिया ने साफ कर दिया कि वह रायबरेली से नहीं बल्कि दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं।
Did You Know:करोड़ों की मालकिन हैं शाजिया इल्मी
विधानसभा का चुनाव आरके पुरम सीट से हार चुकी शाजिया लोकसभा का चुनाव दिल्ली से ही लड़ना चाहती थी, लेकिन दिल्ली के सभी सीटों ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो जाने के बाद माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें गाजियाबाद सीट ऑफर कर सकती है। पार्टी को उम्मीद है कि राजबरेली से चुनाव लड़ने से इंकार करने वाली शाजिया गाजियाबाद सीट के लिए राजी हो जाएंगी क्योंकि यह सीट दिल्ली से लगी हुई है।
गाजियाबाद आप का गढ़ माना जाता है। पार्टी की सारी गतिविधियां गाजियाबाद स्थित कौसांबी से ही चलती रही है। वहां के लिए शाजिया कोई अंजान चेहरा नहीं है।ऐसे में अगर साजिया इल्मी गाजियाबाद से लड़ने के लिए तैयार हो जाती है तो यहां के सियासी समीकरणों को फर्क पड़ेगा। इस चर्चा के बाद एक ओर जहां दूसरे दलों के नेताओं में बेचैनी है, वहीं आप के कार्यकर्ता भी पशोपेश में हैं।
Did You Know:शाजिया इल्मी आम आदमी पार्टी की सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनके और उनके पति के पास कुल करीब 32 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications