दिल्ली विधानसभा चुनाव में बजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह

नई दिल्ली के निर्माण भवन मतदान केंद्र में 74 वर्षीया रुक्मिणी देवी को चार संबधी मतदान के लिए लेकर आए। रुक्मिणी ने बताया कि वह हर बार मतदान करती हैं, उन्होंने कोई भी मतदान नहीं छोड़ा। अब बंद हो चुके समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड के पूर्व संपादक टीवी वेंकटाचलम बमुश्किल ही चल पाते हैं, लेकिन वह वह दक्षिण दिल्ली के गुलमोहर पार्क मतदान केंद्र पर मतदान करते दिखे।
85 वर्षीय वेंकटाचलम ने कहा कि मैं आज अपना वोट डालकर खुश हूं। अन्य बजुर्ग पत्रकार पुण्यप्रिय दासगुप्ता भी इसी केंद्र पर मतदान करने आए। राजधानी के अन्य इलाकों में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। राजधानी में सबसे बड़ा मुकाबला कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच देखा जा रहा है। द्वारका मतदान केंद्र पर आई 80 साल की विमला देवी अपने मतदान के लिए काफी उत्साहित थीं।
उन्होंने कहा कि मैं सुबह से मतदान के लिए उत्सुक थी। मैंने अपने बेटे को साथ लेने के लिए कहा, मेरा उत्साह देखकर वह मुझे मना नहीं कर पाए। 80 साल की रोमिला बेगम दक्षिण दिल्ली के बाटला हाउस केंद्र पर अपने 16 रिश्तेदारों के साथ आईं। मयूर विहार-11 में वोट देने आईं 82 वर्षीया रानी मेहरा ने कहा, "मैं ज्यादा चल नहीं सकती फिर भी मैं मतदान के लिए जाऊंगी। मतदान हमारा अधिकार है। अगर हम देश को मजबूत बनाना चाहते हैं तो हर किसी को मतदान करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications