सुप्रीम कोर्ट का सवाल, दिल्ली में सरकार बनाएंगे बीजेपी-कांग्रेस?

दरअसल राजधानी में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ आम आदमी पार्टी की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि राजनीति में कोई हमेशा के लिए दुश्मन या दोस्त नहीं होता। इस याचिका पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कांग्रेस ने 'आप' को समर्थन देकर सरकार बनवाई , लेकिन अब जब की दिल्ली में अरविंद केजरीवाल इतीफा दे चुके हैं तो क्या कांग्रेस बीजेपी से हाथ मिलाकर सरकार बना सकती हैं।
Did You Know: आप की सरकार दिल्ली में चलने वाली सबसे कम दिन की सरकार थी।
दिल्ली विधानसभा को सस्पेंड करने के मुद्दे पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चिंता की बात यह है कि विधानसभा को एक साल तक सस्पेंड रखना लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह हो सकता है। आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार की दलीलों पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट इन सवालों पर विचार कर रहा है कि क्या विधायकों के पाला बदलने की संभावना के आधार पर विधानसभा को सस्पेंड रखा जा सकता है?
Did You Know: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार महज 49 दिन तक ही चली थी।












Click it and Unblock the Notifications