सीएम बनते ही केजरीवाल ने बाबुओं की गाड़ी से हटवाई लालबत्ती

सीएम पद की शपथ लेते ही सचिवालय में उन्होंने बड़े अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। केजरीवाल ने सरकार को आम जनता के करीब लेने जाने के अपने वादे की दिशा में पहला कदम उठाते हुए दिल्ली के मंत्रियों और बाबुओं के लाल बत्ती के इस्तेमाल पर रोक लगा दी।
'आप' की कैबिनेट की दिल्ली सचिवालय में हुई पहली बैठक में यह फैसला किया गया कि दिल्ली के मंत्री और अधिकारी लालबत्ती का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इतना ही नहीं सचिवालय से सुरक्षा हटा दी है। जो पुलिस कमांडो सीएम के तौर पर उन्हें सरक्षा देने आई थी केजरीवाल ने उन्हें वापस भेज दिया। उन्होंने ना तो सुरक्षा ली और ना ही आवास। चूंकि उनका आवास कौशांबी में है इसलिए वो आज का काम खत्म करने के बाद पार्टी ऑफिस में ही रुके है। सुबह 10 बजे से वो अपने पार्टी दफ्तर पर जनता दरबार लगाने वाले है। जिस एक्शन के साथ केजरीवाल बढ़ रहे है उससे लगता है कि दिल्ली की तस्वीर बहुत जल्द बदल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications