दिल्‍ली पुलिस मुख्‍यालय के बाहर लगे नारे, आइसा के छात्र बोले-दिल्‍ली पुलिस और एबीवीपी से चाहिए आजादी

जेएनयू के छात्र उमर खालिद के रामजस कॉलेज में लेक्‍चर को लेकर छात्र संगठनों आइसा और एबीवीपी में बुधवार को भिड़त हो गई।

नई दिल्‍ली। जेएनयू के छात्र उमर खालिद के रामजस कॉलेज में लेक्‍चर को लेकर छात्र संगठनों आइसा और एबीवीपी में बुधवार को भिड़त हो गई। उमर खालिद का लेक्‍चर रामजस कॉलेज में न करवाने पर आइसा ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के बीच ही आइसा और एबीवीपी के छात्रों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान कई पत्रकारों को भी चोट आई हैं।

रामजस कॉलेज के बाहर हुई घटना पर आइसा का दिल्‍ली पुलिस मुख्‍यालय पर प्रदर्शन

छात्र संगठन आइसा का आरोप है कि शांति पूर्वक प्रदर्शन करने वालों पर एबीवीपी के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान कई पत्रकारों को पीटा गया और उनके कैमरे तक तोड़ दिए गए। इसी बात को लेकर आइसा ने पुलिस मुख्‍यालय पर प्रदर्शन किया और अत्‍याचार, एबीवीपी के आजादी के नारे लगाए।

कल हुई घटना के दिल्‍ली पुलिस के संयुक्‍त आयुक्‍त दीपेंद्र पाठक ने कहा कि डीयू के नॉर्थ कैंपस में कुछ पुलिस कर्मियों का व्‍यवहार ठीक नहीं था। इस बात का संज्ञान लिया गया है। इस मामले में जांच की जाएगी और कठिन कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि भविष्‍य में होने वाले प्रदर्शनों पर पुलिस की पूरी नजर है। हमनें छात्रों से निवेदन किया है कि शांति बनाए रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+