सदानंद गौड़ा, अरुण जेटली, पीयूष गोयल की संपत्ति में करोड़ों का इजाफा
नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की ओर से जारी बयान में केंद्र सरकार के मंत्रियों की संपत्ति के बारे में चैकाने वाले खुलासे हुए है। केंद्र सरकार के तीन केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति बढ़ी है। रेलमंत्री सदानंद गौड़ा की संपत्ति 9.88 करोड़ रुपए से बढ़कर 20.30 करोड़ रुपए हो गई है, जानकारी के अनुसार पिछले पांच महीने में 10.46 करोड़ की संपत्ति बढ़ी है। इसके अलावा दो अन्य मंत्री अरुण जेटली और पीयूष गोयल भी संपत्ति बढ़ने के मामले में लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
कह सकते हैं कि केंद्र सरकार की मंत्रियों की संपत्ति में दिन दूनी रात चैगुनी तरक्की हो रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराए गए संपत्ति ब्योरे के मुताबिक सरकार के 41 मंत्री या 91 फीसदी मंत्री करोड़पति हैं। एक बयान के अनुसार, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री राधाकृष्णन.पी इस मामले में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। उनकी संपत्ति में 2.98 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है, जबकि वित्त मंत्री अरुण जेटली की संपत्ति में 1.01 करोड़ रुपये वृद्धि हुई है।
केंद्रीय मंत्रियों में जेटली सबसे अमीर हैं, जिनके पास 114.03 करोड़ रुपये हैं, जबकि इनके बाद हरसिमरत कौर बादल (108.31 करोड़ रुपये) और पीयूष गोयल (94.66 करोड़ रुपये) हैं। बयान के अनुसार, 16 मंत्रियों की संपत्ति में कमी देखी गई है। बयान के मुताबिक, "विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की संपत्ति में 3.89 करोड़ रुपये की कमी देखी गई है।
इसके बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास राज्य मंत्री वी.के.सिंह की संपत्ति में 3.13 करोड़ रुपये












Click it and Unblock the Notifications