12 सालों बाद एनडीए में लौटे पासवना, 7 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

चुनावी गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी कर घोषणा भी कर दी गई है। एनडीएम में लौटी लोजपा अब बिहार में 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अभी तक की बातचीत में भाजपा रामविलास पासवान की पार्टी को 40 में से 7 सीट देने पर राजी हुई है। इसमें हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, नालंदा और वैशाली की सीटें शामिल है।
गले मिलने के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन और सीटों के संभावित बंटवारे से जुड़े ब्यौरों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी, रविशंकर प्रसाद और शाहनवाज हुसैन आज पासवान के निवास गए। थे। पासवान के बेटे और लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनकी आगवानी की ।
Did You Know: लोकसभा के वेबसाइट के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान 23 वर्ष में ही बिहार विधानसभा के सदस्य हो गए, जबकि कानून के अनुसार न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications