सगाई के बाद पहली बार सामने आए परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, देखें Video

आम आदमी पार्टी के मोस्‍ट बैचलर हैंडसम नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगााई कर ली। उनकी सगाई के बाद पहला वीडियो सामने आया है।

AAP MP Raghav Chadha and actress Parineeti Chopra

दिल्‍ली में शनिवार की शाम आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक दूसरे को अंगूूठी पहनाकर सगाई की। सांसद और एक्‍ट्रेस की सगाई दिल्‍ली के कपूरथला हाउस में हुई जिसमें देश की जानी-मानी हस्तियां और देश के जाने-माने नेता मेहमान बनकर सगाई में शिरकत करने पहुंचे।

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ सगाई की तस्‍वीेरें जो सोशल मीडिया पर शेयर की उसमें दोनों बड़े ही प्‍यारे लग रहे हैं। दोनों ने ऑफ व्‍हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है।

बॉलीवुड थीम पर कपूरथला हाउस में इोनों की सगाई का फंक्शन आयेाजित किया गया था। जिसमें कई बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और परिणीति चोपड़ा की बहन प्रिंयका चोपड़ा भी शिरकत करने पहुंची थी।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं ने आज दिल्ली में आप सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई समारोह में भाग लिया।

दिलचस्प बात यह है कि हंसी तो फंसी की अभिनेत्री और उनके मुख्य व्यक्ति ने बड़े दिन के लिए भारी कढ़ाई वाले आउटफिट्स को छोड़ पेस्टल थीम वाले आउटफिट्स चुने और सभी को हैरत में डाल दिया। परिणीति चोपड़ा ने पर्ल ईयरलिंग और डायमंड एंड पर्ल मांग टिक्का से अपना लुक पूरा किया था।

वहीं सगाई के दिन सांसद राघव ने एक ऑफ व्हाइट शेड अचकन चुना और उनके सरल अंदाज ने दिल जीत लिया। कपल ने इंस्‍टाग्राम पर जो फोटो शेयर की हैं उन प्यार भरी तस्वीरों में राघव परिणीति को अपनी बाहों में लिए हुए नजर आ रहे हैं और उनके लिए उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। तस्वीरों को साझा करते हुए एक्‍ट्रेस ने आप नेता राघव के लिए एक प्‍यारे से नोट के साथ सगाई की तस्‍वीरें शेयर की। एक्‍ट्रेस ने लिखा उसने लिखा, "मैंने जो कुछ भी प्रार्थना की .. मैंने हां कहा! 'वाहेगुरु जी मेहर करन'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+