37 सालों तक होटल ताज को बनाया घर, अब वहीं मिली मौत

hotel taj
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी स्थित पांचसितारा होटल ताज में आज सिंगापुर के एक बिजनेसमैन की मौत हो गई। 70 साल के दादी बलसारा पिछले 37 सालों से होटल ताज में ही रह रहे थे। वह लंबे समय से बीमार थे। दादी बलसारा सिंगापुर के रईसों में गिने जाते हैं। 1979 से जब से दिल्ली में होटल ताज खुसा था तब से वहीं रह रहे थे। ताज मानसिंह होटल के सुइट में रह रहे दादी बलसारा की तबीयत कल रात अचानक बिगड़ गई। होटल कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

बलसारा की पत्नी का 2009 में निधन हो गया था। उनकी कोई संतान नहीं थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बलसारा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बलसारा चूंकि इतने साल से होटल में रह रहे थे, इसलिए होटल ने उनके साथ एक तरह से समझौता कर लिया था।

उन्हें होटल ने छूट के साथ सुईट दिया गया था। जिसका किराया लगभग 15000 रुपये प्रति दिन है। बलसारा ने 1991 में माउंट एवरेस्ट मिनरल वाटर लिमिटेड की स्थापना की, जिसे 2001 में टाटा ने खरीद लिया जो आज हिमालयन ब्रांड से मिनरल वाटर बेचती है।

बलसारा के खाते में लगभग 250 करोड़ रुपये है। मरने से पहले उन्होंने कुछ राशि अपने रिश्तेदारों तथा बाकी धर्मार्थ देने की इच्छा जताई थी। बलसारा की मौत के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके बाद उनके शव को उनके भाई को सौंप दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+