भाजपा में हिटलरवाला व्यक्तिवाद हावी है: राज बब्बर

राज बब्बर ने चुनाव आयोग द्वारा एक दूसरे पर अमर्यादित टिप्पणी न करने की बात कही। राज बब्बर ने कहा कि यह सही है कि ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए जो कि अमर्यादित हो यह चुनाव हैं, कोई जंग नहीं है। पार्टियों के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। राज बब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कहना सही है कि उन्होने कम बोला, सच तो है कि उनका काम बोला।
वहीं भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह कांग्रेस की नीति है कि उसने चुनाव जीतने के लिए सेकुलरिज्म का शोर मचाना शुरू कर दिया। जबकि चुनाव तो जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर लड़ेगी। कांग्रेस का दस वर्ष का कार्यकाल असफल रहा है। आगामी चुनाव में जनता इन सवालों का जवाब मांगेगी। कांग्रेस की हार तय है।
रविशंकर ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी उपलब्धियों के प्रचार के लिए दिल्ली में लगे बोर्डों को रंग दिया है लेकिन अब इससे कुछ भी काम नहीं चलने वाला है। रविशंकर ने कहा कि मैं 1977 से चुनावी माहौल को देख रहा हूं और पाता हूं कि जनता में जितना उत्साह इन चुनावों को लेकर है, उतना पहले कभी नहीं रहा है, जनता भाजपा के साथ है, वह चाहती है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने।
रविशंकर के अनुसार चाहे महंगाई का मुद्दा हो, बेरोजगारी का मुद्दा हो हर मोर्चे पर सरकार विफल रही है, आरोप लगाने से अब यूपीए का भला नहीं होने वाला।












Click it and Unblock the Notifications