दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा: जांच में तोमर की डिग्री निकली फर्जी

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी पर मचे घमासान पर दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस इस गिरफ्तारी को कानून के तहत मान रही है। प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि तोमर की गिरफ्तारी को पूरी तरह कानून-सम्मत बताया है और राजनीतिक दबाव के आरोपों को खारिज किया है।

No conspiracy behind Tomar's arrest: Delhi Police

प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली पुलिस ने बताया कि बार काउंसिल की तरफ से 11 मई को शिकायत की गई थी और पूरी जांच-पड़ताल में जितेंद्र तोमर की बीएससी और एलएलबी की डिग्रियां फर्जी पाई गईं। पुलिस ने बताया कि 8 जून को एफआईआर दर्ज की गई है और अगली सुबह तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किए जाने का समय बताने से इंकार कर दिया। नोटिस ना भेजे जाने के मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी से पहले उन्हें नोटिस भेजा गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के लिए यह केस एक शुद्ध एफआईआर का मामला है और इसके पीछे किसी और तरह की मंशा नहीं निकाली जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+