अगर दिल्ली में रहते हैं तो बदल सकता है आपके काम का शिफ्ट
नयी दिल्ली। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो हो सकता है कि बहुत जल्द आपके ऑफिस की टाइमिंग बदल जाए। आपको अगल-अगल शिफ्ट में काम करना पड़ सकता हैं। दरअसल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सलाह के बाद हो सकता है कि सरकार इसे दिल्ली के दफ्तरों पर लागू कर दे।

दरअसल एनजीटी में डीजल ट्रकों पर पाबन्दी के मामले पर आज हुई एक सुनवाई के दौरान न्याय पीठ की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति श्री स्वतंत्र कुमार ने एक सुझाव दिया। इस सुझाव के मुताबिक सरकार, मार्केटों एवं यूनिवर्सिटी सहित अन्य वर्गों के काम करने के घंटों में अगर अंतर रखा जाए तो राजधानी में ट्रैफिक की समस्या को कुछ सुधारा जा सकता है।
दिल्ली में माल की लोडिंग एवं अनलोडिंग पर पाबन्दी के मामले में ट्रिब्यूनल में याचिका दायर करने वाले संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने न्यायमूर्ति श्री स्वतंत्र कुमार के इस सुझाव का समर्थन किया है। व्यापारी संगठन ने इस सुझाव को उपयोगी बताते हुए कहा की सरकार को इस सुझाव के व्यवहारिक पहलुओं को देखते हुए इस सुझाव को और अधिक विकसित करना चाहिए।
अगर सरकार इस सुझाव को मानती है तो दिल्ली में पीक ऑवर ट्रैफिक समस्या से निपटा जा सकता है। ऐसे में एक वक्त पर ट्रैफिक का लोड कम होकर अगर-अगर वक्त में बंट जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि सरकार इस सलाह पर कितना काम कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications